Posts

स्वतंत्रता में ही सच्ची शांति नीहित है - प्राची पाराशर

Image
   मानसिक स्वतंत्रता से प्राप्त शांति ही कहलाती है  सफलता की सीढ़ी                                                      -  प्राची पाराशर  अनुरोध है मेरा मेरे पाठकों से , मेरे उन  परम-प्रिय मित्रों से , जो अपने बच्चों को अपने निर्णय  के अनुसार जीवन चुनने को बाध्य करते हैं | मेरी यह कहानी मेरे जीवन की सच्ची घटना है | कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने बच्चों के जीवनदाता बनने की अपेक्षा उनका परम मित्र बनने का प्रयास करें | हजारों करोड़ों बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता तो प्राप्त कर ली , परंतु तब तक स्वयं को स्वतंत्र कह सकते हैं क्या जब तक हमार मानसिकता स्वतंत्रता के मधु को चख नहीं लेती ? आप बीती कहानी से अपने पाठकों को रूबरू कराना चाहती हूँ | मैं उस पीढ़ी की हूँ जिस पीढ़ी में माता-पिता से "ऐसा क्यों होता है ?" प्रश्न नहीं किया जाता था | "ऐसा ही होता है " या "ऐसा ही करना पड़ता है" के आगे माथा टेकना ही संस्कार माने जाते थे | बचपन से ही वकील बनने का सपना मन में सँजोए आगे बढ़ती रही मैं  | परंतु परिवारजन का सहयोग प्राप्त न होने पर बस निकल पड़ी एक अनजाने सफर पर जिसकी